आखिर क्या होते है ये वायरस?

आखिर क्या होते है ये वायरस?

दुनिया में कोरोनावायरस को लेकर एक महामारी फैल रही है। जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है और हमारे देश में इस समय लॉक डाउन की स्थिति है। ऐसे में इस वायरस को लेकर बहुत सारी न्यूज़ देखकर आपके मन में यह ख्याल आया होगा कि आखिर यह वायरस होता क्या है और कैसे इसकी वजह से बड़ी बड़ी बीमारियां पैदा हो सकती है।

 तो आइए हम जानते कि आखिर वायरस क्या होता है और यह आपके शरीर में क्या करता है। आपने कंप्यूटर में वायरस के बारे में सुना होगा। जिसकी वजह से कंप्यूटर में कई प्रॉब्लम आ जाती है। कंप्यूटर हैंग हो जाता है और इस प्रॉब्लम को स्कूल जाने के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का यूज किया जाता है।ऐसे ही जब से धरती पैदा हुई है। इंसान पैदा हुआ है। तब से इस धरती पर बहुत सारे वायरस भी है। वायरस भी किसी जीव के शरीर में घुसकर उसके कई अंगों को खराब कर सकता है। बीमारियां पैदा कर सकता है।

 वैज्ञानिकों के अनुसार एक वायरस न तो जीवित कहा जा सकता है ओर न ही मृत। एक वायरस सजीव और निर्जीव के बीच की कड़ी माना जाता है। अगर एक वायरस किसी निर्जीव वस्तु के संपर्क में है तब वह निर्जीव की तरह व्यवहार करता है और सजीव के संपर्क में आने पर सजीव की तरह व्यवहार करता है।  एक इंसान के शरीर में 37 ट्रिलियन कोशिकाएं होती है। दुनिया में यूकैरियोटिक बैक्टीरिया से लेकर मनुष्य तक सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं। लेकिन वायरस में एक भी कोशिका नहीं होती। 

एक वायरस में डीएनए आरएनए होता है जो एक दीवार से घिरा रहता है। जिसे कैप्सिद कहते हैं जो प्रोटीन से बनी होती है। यह वायरस कितना छोटा होता है। वायरस इतना छोटा होता कि एक सुई की नोक पर 50 करोड़ वायरस आ सकते हैं।  इसका साइज 250 से 400 नैनोमीटर के बीच होती है। पोलियो का वायरस नमक के दाने से 10000 गुना छोटा होता है। 

यह वायरस आपके शरीर में जाकर क्या करते हैं। कोई भी वायरस को जिंदा रहने के लिए कोई ना कोई बॉडी चाहिए। अगर वायरस निर्जीव वस्तु के संपर्क में रहेगा तो वह कम समय तक जिंदा रहेगा। जैसे कोई इंसान अपने घर में रहता है। वैसे ही वायरस के लिए किसी जीव का शरीर उसका घर होता है। जैसे कोरोनावायरस का घर या होस्ट चमगादड़ या सांप को बताया जाता है। जब तक यह वायरस अपने घर में हैं। तब तक यह उस जीव को नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन अगर यह वायरस किसी दूसरे जीव के शरीर में चले गए या यानी कि दूसरे घर में चले गए। अगर वह उनके लिए सूटेबल ना हो। तब उस जानवर या इंसान को इन वायरस से कोई ना कोई नुकसान पहुंचेगा।

कोई भी वायरस किसी जीव के शरीर में घुसकर सबसे पहले उसके शरीर की कोशिका से अटैच हो जाता है और अपने अंदर की जेनेटिक इनफॉरमेशन को कोशिका में इंजेक्ट कर देता है और यह जेनेटिक इनफॉरमेशन कोशिका के एंजाइम्स की मदद से बहुत सारे और भी वायरस को पैदा करती है। इस तरह एक वायरस अपनी बहुत सारी कॉपी बना लेता है। और जो नए वायरस बनते हैं। वह भी इस तरह अपनी नई कॉपी बना लेते हैं।

इस तरह वायरस आपके शरीर में घुसकर एक से दो, दो से चार, चार से 40 होते होते लाखों की संख्या में बढ़ जाते हैं और इस तरह यह वायरस आपकी बॉडी में इन्फेक्शन फैला देते हैं। इंफेक्शन फैलने पर हमारी बॉडी का इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यह पायरोजन नाम का एक केमिकल पैदा करता है। जिसकी वजह से हमारे शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। टेंपरेचर बढ़ने की वजह से यह वायरस धीरे धीरे खत्म होने लगते हैं। हमारा इम्यून सिस्टम तब तक काम करता है जब तक यह वायरस खत्म ना हो जाए।

 चाहे कोई भी वायरस हो। बॉडी का इम्यून सिस्टम उस वायरस के खिलाफ नए हथियार बनाकर उसे खत्म करने की कोशिश करता रहता है। यानी कि हमारी बॉडी में ही एंटीवायरस भी मौजूद है। वह है हमारा इम्यून सिस्टम। यह वायरस और बैक्टीरिया दोनों की इन्फेक्शन को रोकता है।

कोरोनावायरस कैसा दिखता है। कोरोनावायरस को देखने के लिए इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का यूज़ लिया जाता है और एक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से कोरोनावायरस की तस्वीर सामने आई है। जिसमें आप एक वायरस को देख सकते हैं। जिसके चारों तरफ एक गोल एनवेलोप जैसा है और उसके ऊपर नोक जैसी संरचना भी है। इस वायरस के अंदर जेनेटिक इनफॉरमेशन RNA  के रूप में होती है। 

यह वायरस हमारे शरीर में एंट्री कैसे करते हैं। हर वायरस शरीर में अलग-अलग जगह से एंटर करता है। कोई वायरस आपके शरीर में आंख नाक मुंह से एंटर कर सकता है। तो कोई वायरस जनन इंद्रियों से भी आपके शरीर में एंटर कर सकता है। जनरल कोई भी वायरस स्किन से शरीर में एंटर नहीं कर सकता क्योंकि शरीर की बाहरी लेयर डैड होती है। इसकी वजह से वायरस स्किन पर निर्जीव की तरह रहता है और अपनी कॉपीज को नहीं बना सकते हैं। इस तरह से वायरस शरीर के अलग-अलग हिस्सों से शरीर में एंटर कर सकते हैं।

तो दोस्तों यह होते हैं वायरस जो साइज में काफी छोटे होते हैं। लेकिन ऐसे ही एक छोटे वायरस ने आज पूरी दुनिया को हिला रखा है। इन वायरस के बारे में जानकर आपको कैसा लगा। कमेंट में मुझे जरूर बताएं।
नमस्ते
आखिर क्या होते है ये वायरस? आखिर क्या होते है ये वायरस? Reviewed by Vishant Gandhi on April 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.