व्यायाम करने से पहले क्या खाएं।
दोस्तों
आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कसरत के पहले क्या लेना चाहिए। जिससे कसरत करने की परफॉर्मर्स भी अच्छी हो और और मसल में अच्छा पंप भी आए। इसमें मैं पहले ही आपको बताना चाहता हूं। मेरी बातें उन लोगों पर लागू नहीं होगी जो पहलवानी करते हैं। जो हैवी वर्कआउट करते हैं। जो किसान है जो मजदूर हैं आदि। इसमें वही लोग आते हैं जो अर्ध शक्ति व्यायाम करते हैं।
अर्धशक्ति व्यायाम मतलब जब व्यायाम करते करते सांसे मुंह से निकलने लगे। अपने माथे पर अपने नासिका पर अपने कांकरी पर जो पसीना आना शुरू हो जाए तो। ऐसा समझना कि अर्धशक्ति व्यायाम खत्म हो गया है। और बतायी गयी स्थिति जब दिखने लगे। तब ऐसा समझ लेना चाहिए कि व्यायाम करना बंद कर दें। इसमें अगर कोई व्यक्ति सुबह व्यायाम करते हैं। तो वो रात में 8 से 10 मुनक्के एक कप पानी में भिगोकर रख दें। जब वे मुनक्के फूल कर बड़े हो जाएं। उन में पानी भर जाए तो उन्हीं मुनक्के को उसी पानी से अच्छे से मसलकर उस पानी को कसरत करने के 15 से 30 मिनट पहले इस ड्रिंक को पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाएगी। ऐसा मान ले यह एक तरह का एनर्जी ड्रिंक है। जो कसरत करने में आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा।
अब ये मुनक्के का पानी सिर्फ उन्हीं को लेना चाहिए जो फिट है जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन कोई व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहता है तो वह सादा पानी पीकर व्यायाम करें। क्योंकि खाली पेट व्यायाम करने से फैट या चर्बी जलने लगती है।अब उनकी बात कर लेते हैं जो शाम को व्यायाम करते हैं। जो शाम को कसरत करते हैं और वह लोग शाम को कसरत करने से पहले क्या लें। तो ऐसी स्थिति में भी कसरत करने से पहले खाई हुई चीज में गैप होना चाहिए।
अगर इसमें पूरा भोजन जा फूल मिलक खाने के बाद कसरत करता है। उसे कसरत करने से पहले कुछ विशेष खाने की जरूरत भी नहीं क्योंकि उसके पास खाए हुए भोजन की एनर्जी भरपूर रहेगी। हां लेकिन आप भोजन करने के बाद व्यायाम करना चाहते हैं तो उनमें 3 घंटे का फासला जरूर रखें। अगर आप मान लो आपके भोजन और कसरत के बीच 4 से 5 घंटे का फासला रहता है। तो आप ऐसी स्थिति में कसरत करने से पहले कुछ फल या हल्के आहार ले सकते हैं। जैसे केला, शकरकंद ,उबला आलू, सेब फल आदि। लेकिन कसरत करने के 45 से 60 मिनट पहले ही लेना है।
अगर आप कुछ खाकर व्यायाम करते हैं तो पेट दुखी हो जाएगा। इसलिए अगर आप नहीं चाहते कि आपका पेट दुखी हो तो कसरत करने से पहले ओर खाने के बाद में कुछ समय का अंतर जरूर रखें और इसमें शाम के व्यायाम में भी वही कंडीशन अप्लाई होगी। जो कि सुबह की कंडीशन अप्लाई हुई थी मतलब कि जो फिट रहना चाहते अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। वह कसरत करने के पहले कुछ हल्का खा सकते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहता है। तो शाम को कसरत करने से 4 से 5 घंटा पहले अपना भोजन कर ले और भोजन करने के चार से या 5 घंटे बाद सीधा व्यायाम करना शुरू करें या कसरत करने शरू करे और वैसे मैं आपको पहले ही बता चुका हूं जो व्यक्ति अपना वजन घटना चाहते है वो खाली पेट व्यायाम या एक्सरसाइज करें। लेकिन अगर वह व्यक्ति स्वयं नहीं कर सकता अपना वजन घटाना ही चाहता है। तो मेरे हुए बताए हुए नियमों का पालन करके शाम को व्यायाम कर सकता है। तो दोस्तों आज के लिए सिर्फ इतना ही। धन्यवाद।
व्यायाम करने से पहले क्या खाएं।
Reviewed by Vishant Gandhi
on
April 03, 2020
Rating:

No comments: