केरल की वामपंथी सरकार ने भगवान विष्णु के बारे में ऐसा बयान दे दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। यह गुस्सा इस कदर है, कि ट्विटर पर हैंग थॉमस इसाक जोरों से ट्रेंड़ कर रहा है। ये थॉमस इसाक केरल सरकार में वित्त मंत्री है। जिन्होंने ओणम त्यौहार के मौके पर लोगों को बधाई देते वक्त, भगवान विष्णु के वामन अवतार के बारें में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग भड़क गए। यहां तक कि बीजेपी भी माफी की मांग कर रही है।
दरअसल, जब पूरा देश ओणम त्यौहार मना रहा था, उसी दिन गॉड जॉन सिटी यानी भगवान के अपने शहर कहे जाने वाले केरल में ही, भगवान विष्णु के बारे में केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने विवादित ट्वीट करते हुए कहा, हम महाबली का उत्सव बनाते हैं, ना कि उनके साथ धोखा करने वाले वामन का।
महाबली ने किसी के साथ जाति और पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया। राजा बलि को महाबली को बताने वाले, केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने भगवान विष्णु के अवतार वामन भगवान को धोखा देने वाला बता दिया।
उनके इस ट्वीट पर केरल बीजेपी के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भड़क गए, उन्होंने कहा इसाक ने वामन का अपमान किया है। इसलिए उन्हें भगवान विष्णु के श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी वित्त मंत्री थॉमस इसाक के बारे में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।
राकेश सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, कि एक राज्य का वित्त मंत्री करोड़ों हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले हिंदू भगवान का अपमान कैसे कर सकता है। सत्यकी तिवारी ने लिखा, कि मेरे धर्म के प्रति किसी भी तरह का अपमान अब नहीं सहा जाएगा।
अनिल नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, कि ये आदमी केरल में मंत्री है और खुलेआम हिंदुओं के भगवान वामन का अपमान कर रहा हैं। सरकार को उनके खिलाफ एक्शन जरूर लेना चाहिए।
अनुराग श्रीवास्तव ने लिखा, भारत के पवित्र भूमि पर ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो सनातन हिंदू धर्म, हिंदूओ और हमारें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं।
सोशल मीडिया के बढ़ते गुस्से को देखकर कुछ ही देर बाद थॉमस इसाक ने कहा, उन सभी के लिए जो मेरे ओणम ट्वीट के बारे में परेशान है। स्वीकार करें कई कथन हो सकते हैं, मैं श्री नारायण गुरू के एक शिष्य सहौदर्ण यापन नामक का जिक्र कर रहा था। अगर आप आश्वस्त नहीं है, उन पर पट्टू पर।
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद, वित्त मंत्री ने सफाई तो दे दी। बरहाल बात भगवान वामन की करें, तो श्रीमद्भागवत गीता में बताए गए, भगवान विष्णु के 24 अवतारों में वामन अवतार 15 वां है। वामन जयंती के बाद ही ओणन त्यौहार की शुरुआत होती है। कहते हैं, ओणम उत्सव के दौरान ही पाताल के राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं।
Reviewed by Vishant Gandhi
on
September 02, 2020
Rating:
No comments: